Category Archives:  Spiritual

यह है विश्व का सबसे पवित्र स्थान. घोर पापी भी हो जाता है अपने पाप से मुक्त | जानिए...

Nov 22 2018

Posted By:  Sandeep

पुरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है जो अपने अपनी सभ्यता और संस्कारों के लिए जाता है | भारत को हमारे शास्त्रों में संसार की सबसे श्रेष्ठ भूमि का दर्जा दिया गया है | आज हम आपको भारत के ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे है जो संसार का सबसे पवित्र स्थान माना गया है |


भारत की सबसे पवित्र नदी है गंगा | हिन्दू धर्म में व्यक्ति के मरने के पश्चात् इसी नदी में उसकी अस्थियों का विसर्जन किया जाता है | इसलिए इस नदी को मोक्षदायनी भी कहते है | इसी प्रकार उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का एक त्रिवेणी संगम है | इस स्थान को पचनद कहा जाता है | यहां पर रहने वाले स्थानीय लोगो की धारणा है की कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहाँ स्नान करने से अकाल मृत्यु का खतरा भी टल जाता है 

स त्रिवेणी संगम को आधुनिक समय में प्रयागराज भी कहते है | इसके बारे में ऐसा कहा जाता है की इस त्रिवेणी संगम के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है | वह व्यक्ति संसार की मोह माया से मुक्त हो जाता है और उसके लिए स्वर्ग के दरवाजे स्वतः ही खुल जाते है | 


ऋषियों का कहना है की इस त्रिवेणी संगम में यदि कोई व्यक्ति स्थान करे तो उसे अपने सभी रोगो से मुक्ति हो जाती है और उसके सभी पाप धुल जाते है | इसमें स्नान करने के बाद व्यक्ति ऐसा महसूस करता है की जैसे उसने अपने गंदे वस्त्रों को त्याग दिया हो और नए वस्त्र धारण कर लिए हो | इसके बाद मनुष्य का मन प्रसन्न और चित्त शांत हो जाता है |


हम आपको बता देना चाहते है की यह त्रिवेणी संगम तीन नदियों से मिलकर बना है जिन्हे गंगा-यमुना-सरस्वती का संगम कहते है | लेकिन वर्तमान में इस संगम में केवल दो नदियों ही आकर मिलती है | क्योंकि सरस्वती नदी धरती के गर्भ में समा चुकी है | लेकिन फिर भी इस स्थल की महिमा कम नहीं हुई है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर